‘टेट’ मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती दे सरकार
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद को सौंपा पीएम के नाम ज्ञापन
जमशेदपुर : अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद विद्युt वरण महतो से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टेट की अनिवार्यता के संबंध में पारित प्रतिकूल निर्णय के मद्देनजर तत्काल सरकारी स्तर पर सहयोगात्मक कदम उठाने का आग्रह किया गया है. उन्होंने कहा कि इससे देश के लाखों शिक्षकों की सेवा समाप्ति और पदोन्नति से वंचित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है. संघ का कहना है कि इस मामले में भारत सरकार को संसद के स्तर पर तत्काल समीक्षा की जरुरत है. साथ ही कहा कि सरकार सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष एक समीक्षा याचिका दायर कर इस फैसले को चुनौती दे सकती है, ताकि संसद द्वारा स्थापित नियमों की रक्षा हो सके.
ज्ञापन सौंपनेवालों में प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, जिला अध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह, विनोद कुमार, तरणी प्रसाद साहू, शैलेंद्र कुमार, संजय कुमार श्रीवास्तव, श्रीधर हालदार, किशोर कुमार, अरुण प्रसाद बर्मन, कपिलेश्वर मिश्रा, विजय कुमार तिवारी आदि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे.
