झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की पहली कार्यसमिति बैठक 31 अगस्त को
जमशेदपुर। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्यसमिति बैठक का भव्य आयोजन 31 अगस्त 2025 को जमशेदपुर स्थित रीवाह रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट, एन.एच. 33 में किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल करेंगे, जबकि इसकी तैयारी पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में की जा रही है। बैठक का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे से होगा। कार्यसमिति बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के परामर्शदात्री समिति सदस्य, संरक्षक मंडल सदस्य, प्रांतीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य तथा झारखंड के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष और सचिव आमंत्रित किए गए हैं।
