October 19, 2025

पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने के साथ , बिना कोचिंग के ही पहले प्रयास में सफल हुई टेल्को की अंकिता , अधिकारी बन करेंगी सेवा

IMG-20250726-WA0012

सर्च न्यूज़ , सच के साथ : जमशेदपुर टेल्को – अंकिता कुमारी ने JPSC में पाई 30वीं रैंक, शादी और मातृत्व के बाद भी रचा सफलता का इतिहास टेल्को की बेटी बनी झारखंड की नई अधिकारी शहर में खुशी की लहर

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में जमशेदपुर की अंकिता कुमारी ने 30वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि शादी और मातृत्व के बाद भी महिलाएं सपनों को साकार कर सकती हैं।टेल्को निवासी अंकिता, विद्या भारती चिन्मय विद्यालय की पूर्व छात्रा हैं और भाजपा नेता अंकित आनंद की बड़ी बहन हैं।

उनके पिता बिनोद कुमार तिवारी और माता सीमा देवी ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। 2021 में उनकी शादी टाटा मोटर्स के सीनियर मैनेजर कन्हैया कुमार से हुई थी। उनकी तीन वर्षीय बेटी संस्कृति श्रृंगारिका है।“जब सब सो जाते थे, तब मैं पढ़ती थी,”अंकिता कहती हैं कि उन्होंने दिन के बजाय रात को पढ़ाई को प्राथमिकता दी।

“रोज़ 2-3 घंटे पढ़ती थी, लेकिन मन में विश्वास था कि एक दिन मेहनत रंग लाएगी।”उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने संयुक्त परिवार, पति, माता-पिता, भाई, और बेटी को दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शादी और मां बनने के बाद समय प्रबंधन कठिन होता है, लेकिन समर्थन और इच्छाशक्ति से सब मुमकिन है।राजनीतिक हस्तियों ने दी बधाईभाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उनके आवास जाकर शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता विकास शर्मा, विक्रम पंडित, आजसू नेता रामचंद्र सहिस, कांग्रेस नेता रजनीश सिंह, झामुमो के कुणाल सारंगी समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।