March 29, 2026

ठंड के मद्देनजर बुजुर्गों मेें ऊनी कपड़े व वस्त्र का वितरण

IMG-20251211-WA0009

उपायुक्त ने डुमरिया प्रखंड के वृद्धाश्रम ‘निर्वाण’ का किया निरीक्षण

hemkund-public-school

जमशेदपुर : डुमरिया प्रखंड के बांकीशोल पंचायत अन्तर्गत बाकुलचंदा गांव में जिला प्रशासन की पहल पर हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘निर्वाण’ वृद्धाश्रम का क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने आश्रम में रहनेवाले निराश्रित तथा असहाय बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी स्थिति, दैनिक दिनचर्या, उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यकताओं की जानकारी ली. साथ ही सरकारी योजनाओं/ सेवाओं से आच्छादन के संबंध में भी पूछताछ की. कुछ बुजुर्गों के पेंशन, आधार कार्ड, बैंक खाता नहीं होने की बात सामने आई जिसपर बीडीओ डुमरिया को उचित कार्रवाई हेतु निर्देश दिया.
इस क्रम में उपायुक्त ने वृद्धाश्रम में आवासीय सुविधा, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा देखभाल, स्वच्छता, विश्राम स्थल, शौचालय-स्नानगृह तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता का अवलोकन किया. इस क्रम में उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के बीच ऊनी वस्त्र, शॉल, गर्म कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया तथा आश्रम कर्मियों को बुजुर्गों की जरूरतों पर सतर्क निगाह रखने की सलाह दी. निरीक्षण के दौरान बीडीओ डुमरिया नीलेश मुर्मू, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे.

You may have missed