ठंड में राहत पहुंचाने का कार्य जारी, काले ने बांटा कंबल
बस्तीवासियों के चेहरे खिले, दिल खोलकर लोगों ने दिया आशीर्वाद
जमशेदपुर : हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से बढ़ती ठंड को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर कंबल सेवा की शुरुआत हुई है. इस क्रम में शुक्रवार को संघ का जत्था संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह के नेतृत्व में बिरसानगर जोन नंबर 10, जोन नंबर 3, रमनी काली मंदिर, जोन नंबर 3सी हरि मंदिर, जेम्को, मछुआ बस्ती, भक्तिनगर, बर्मामाइंस सहित अन्य स्थानों पर कंबल सेवा प्रदान की गई. मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल बांटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.
इस दौरान श्री काले ने कहा कि समाज में ऐसे कई लोग हैं जिनके पास सर्दी से बचने के लिए पर्याप्त साधन नहीं होते, और यदि हमारी छोटी-सी पहल किसी एक व्यक्ति तक भी गर्माहट पहुंचा सके, तो यही हमारे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है. उन्होंने कहा कि जब किसी बुजुर्गो के चेहरे पर कंबल पाते ही राहत और मुस्कान दिखती है, तो वही क्षण हम सभी को और अधिक समर्पण के साथ सेवा कार्य करने की प्रेरणा देता है. इस सेवा कार्य को सफल बनाने में जूगुन पांडे, बिभास मजूमदार, शेखर मुखी, रितिका श्रीवास्तव, संध्या रानी महतो, कुसुम लता देवी, शंभू सेतुवा, बिट्टू महतो, गणेश महतो, महालक्ष्मी देवी, राजन पात्रो, राम मार्डी, कपूरा सुंडी, हीरा देवी, सुमित तेऊ, पिंकी विश्वास, गीता तांती, पंचमी गोराई, माधुरी गोप, अनिता दास, रेखा देवी, मुस्कान कुमारी, चंपा दास, शिवानी सिंह, छोटू पांडे, पवन चौधरी, विक्की ठाकुर, सूरज रजक, विवेक राय, संतोष पासवान एवं अन्य का योगदान रहा.

