March 28, 2026

ठंड से राहत पाने को मॉर्निंग वॉकर्स ने जलाया अलाव

IMG-20260109-WA0004

जमशेदपुर : एक तरफ मॉर्निंग वॉकर्स के बीच शरीर को चुस्त दुरुस्त एवं स्वस्थ रखने के लिए वार्किंग को प्रतिदिन नियमित रखने का जुनून दूसरी ओर ठंड का प्रकोप एवं गिरते तापमान का असर शहरों में देखा जा सकता है. वरिष्ठ नागरिक सह मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप के सदस्यों ने महसूस किया कि आज अन्य दिन की अपेक्षा ठंड का प्रकोप कुछ ज्यादा ही असर महसूस हुआ, फलस्वरुप ग्रुप के सदस्यों ने कदमा सोनारी लिंक रोड गोलचक्कर के समीप अलाव लगाकर ठंड से निजात पाने के लिए पहल किया. इस दौरान अन्य राहगीरों को भी गाड़ी खड़ा करके शरीर को गर्म करने के लिए अग्नि के करीब आते देखा गया. इतने के बावजूद भी श्रीकांत देव ने लोगों से अधिक ठंड होने पर वॉकिंग के लिए विलंब से आने का आग्रह किया.

hemkund-public-school

You may have missed