today’s Horoscope – 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा होगा 28/07/25

सर्च न्यूज़ सच के साथ राशिफल : मेष राशि वालों को आज दिन भर मानसिक उलझनों से जूझना पड़ सकता है। उधार दिया धन वापस न मिलने से आर्थिक दबाव बनेगा और परिवार में किसी की तबीयत बिगड़ने की आशंका भी है।
वृष राशि के जातकों को व्यवसायिक मोर्चे पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी के साथ समय बिताकर मानसिक राहत मिलेगी। संतान की संगति पर ध्यान देना ज़रूरी रहेगा।
मिथुन राशि के लिए आज का दिन प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने से राहत मिलेगी, लेकिन ससुराल पक्ष से जुड़ा कोई आर्थिक मसला परेशानी बढ़ा सकता है।
कर्क राशि के जातकों को भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। पुराने कानूनी मामले में राहत मिल सकती है और नए वाहन की खरीद के योग भी बन सकते हैं।
सिंह राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी की चुगली का सामना करना पड़ सकता है। अजनबियों पर भरोसा करने से नुकसान संभव है। संतान की संगति और पढ़ाई चिंता का कारण बन सकती है।
कन्या राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना है। हालांकि, किसी छोटी सी बात से पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है।
तुला राशि के लिए दिन खर्चों से भरा रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को जन समर्थन मिल सकता है, लेकिन पिताजी की नाराजगी और सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी होगा।
वृश्चिक राशि के जातकों को आज मनचाही खबर मिल सकती है। हालांकि, लोगों की बातें गलतफहमी पैदा कर सकती हैं। कई काम एक साथ आ जाने से तनाव बढ़ सकता है।
धनु राशि के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। परिवार में सहयोग की भावना बनी रहेगी, लेकिन काम को लेकर मेहनत बढ़ेगी।
मकर राशि वालों को आज जोखिम भरे निर्णयों से बचना होगा। नौकरी में बदलाव का विचार हो, तो फिलहाल स्थगित करना बेहतर रहेगा। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है और वाणी पर संयम ज़रूरी है।
कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर खास ध्यान देना होगा। अत्यधिक तले-भुने खाने से परहेज रखें। पारिवारिक और व्यावसायिक यात्रा में सावधानी रखें।
मीन राशि के लोगों के लिए दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग राहत देगा। पारिवारिक रिश्तों में तनाव और यात्रा के योग बनते हैं।