October 19, 2025

Today’s Horoscope-12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा होगा

Screenshot_2025-07-24-06-34-53-56_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

सर्च न्यूज़ सच के साथ – ♈ मेष राशिव्यवसाय में मिल सकती है शुभ सूचना, विद्यार्थियों को राहतआज का दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। अफवाहों से दूर रहें। संतान के करियर को लेकर मित्र से विचार-विमर्श संभव है। नौकरीपेशा लोगों को नया अवसर मिल सकता है।

♉ वृषभ राशिउत्साह रहेगा पर स्वास्थ्य का रखें ध्यानवरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे कई काम आसान होंगे। शरीर से जुड़ी कोई परेशानी तनाव दे सकती है। ससुराल पक्ष से उधार दिया धन वापस मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। भक्ति में मन लगेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।

♊ मिथुन राशिमान-सम्मान में वृद्धि, पर निर्णय सोच-समझकर लेंआपका सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। किसी परिजन की याद आ सकती है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। दूसरों के मामलों में दखल से बचें। आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी। निकट यात्रा से लाभ संभव है। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

♋ कर्क राशिकाम का दबाव बढ़ेगा, निवेश में सावधानी रखेंअधिक कार्यभार से थकान हो सकती है, लेकिन निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। जल्दबाज़ी में कोई कदम न उठाएं। निवेश से पहले अच्छी तरह जांच लें, वरना नुकसान हो सकता है। लोन चुकाने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। रोजगार को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है।

♌ सिंह राशिराजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगाअगर किसी निर्णय को लेकर उलझन है, तो समाधान मिल सकता है। विरोधी आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। सफलता की दिशा में कदम बढ़ेंगे।

♍ कन्या राशिसुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी, खर्च पर रखें नियंत्रणआज आप आरामदायक वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं। परिवार में नए सदस्य का आगमन संभव है। अटका धन वापस मिल सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा। किसी सहयोगी से बहस हो सकती है। पुराने कार्यों से लाभ मिलेगा।

♎ तुला राशिजिम्मेदारियों का समय, धन वापसी की संभावना कमकार्यस्थल पर संबंधियों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को फोकस बढ़ाना होगा। टीम वर्क से बेहतर परिणाम मिलेंगे। लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। यदि किसी को धन उधार दिया है, तो वापसी की संभावना कम है

♏ वृश्चिक राशिआनंद से भरपूर दिन, रुके कार्य पूरे होंगेपरिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। निर्णय लोगों को चौंका सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। लेन-देन को समय रहते निपटाएं। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी।

♐ धनु राशिभाग्य का साथ मिलेगा, सेहत पर दें ध्यानआपका भाग्य साथ देगा, हर कार्य में सफलता मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। नए लोगों से मुलाकात होगी। जोखिम से बचें और धैर्य रखें। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं

♑ मकर राशिआर्थिक लाभ, खर्च पर रखें नियंत्रणआमदनी में इजाफा होगा। पारिवारिक चिंताएं कम होंगी। अच्छा भोजन मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए बजट बनाएं। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

♒ कुंभ राशिनए संपर्कों से लाभ, वाणी पर रखें नियंत्रणनए लोगों से मुलाकात फायदे का सौदा हो सकती है। किसी समस्या का समाधान मिलेगा। बोलने से पहले सोचें, आपकी बात गलत समझी जा सकती है। पारिवारिक मसलों को मिलकर सुलझाएं। मामा पक्ष से आर्थिक लाभ संभव है।

♓ मीन राशिव्यवसाय में प्रगति, संतान संबंधी चिंता दूर होगीव्यवसाय से अच्छी खबर मिल सकती है। जरूरी कामों पर फोकस रहेगा। धैर्य बनाए रखें। नए प्रयास सफल होंगे। संतान संबंधी समस्या हल हो सकती है। संपत्ति खरीदने का योग है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।