October 19, 2025

Today’s Horoscope- 12 राशियों के लिए आज का दिन

Screenshot_2025-07-24-06-34-53-56_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

मेष राशिआज का दिन आपके लिए सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात होगी और किसी पुरस्कार की प्राप्ति संभव है। सहयोगी की कोई बात आपको खटक सकती है। संतान के व्यवहार से मन परेशान हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें और उधार-लेनदेन से बचें।

वृष राशिआय के स्रोत बढ़ाने पर फोकस करें और अनजान लोगों से निजी जानकारी साझा करने से बचें। आय के अनुसार बजट बनाकर चलेंगे तो बचत संभव होगी। मां से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, उन्हें मनाने का प्रयास करें। माता-पिता का आशीर्वाद रुके हुए कार्य पूरे करा सकता है।

मिथुन राशिआज खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी के कहने में आकर निवेश करने से नुकसान हो सकता है। घर में अतिथि के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का डटकर सामना करना होगा। नई गाड़ी खरीदने की योजना बन सकती है।

कर्क राशिमिश्रित परिणाम वाला दिन है। संतान को जिम्मेदारी सोच-समझकर दें। लेनदेन से जुड़े मामले परेशानी खड़ी कर सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। बॉस से रिश्ते बेहतर होंगे, जिससे प्रमोशन के आसार हैं। कार्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

सिंह राशिखुशखबरी से भरा दिन रहेगा। पिताजी से काम को लेकर सलाह लेंगे। घर के रिनोवेशन की शुरुआत संभव है। यात्रा की इच्छा रहेगी लेकिन उधार वाहन न चलाएं। विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है।कन्या राशिसावधानीपूर्वक दिन बिताएं। किसी को उधार न दें और वादे सोच-समझकर करें। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। बॉस के निर्देशों पर ध्यान देंगे तो कार्य सरलता से पूरे होंगे।

तुला राशिमित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। काम को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। पुरानी गलती सामने आ सकती है। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। संपत्ति खरीदते समय कागजात जांचें। पुराने लोन को चुकाने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक राशिसकारात्मक परिणाम वाला दिन है। लंबे समय से अटका कानूनी मामला सुलझ सकता है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन संभव है। मेहनत जारी रखें, जिससे आय के स्रोत बढ़ेंगे

।धनु राशिविद्यार्थियों को मनचाहे कॉलेज में प्रवेश मिल सकता है। नया प्रयोग करेंगे। कामकाज की चिंता दूर होगी। दिनचर्या में बदलाव से बचें। घर की सफाई और रखरखाव पर ध्यान देंगे। किसी सदस्य को आपकी बात बुरी लग सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें।

मकर राशिमिश्रित परिणामों वाला दिन है। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है। माता-पिता से अच्छे संबंध रहेंगे। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। साझेदारी में काम करने से बचें। नया घर खरीदने की योजना बन सकती है

।कुंभ राशिसेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार के साथ बैठकर समस्याएं सुलझाएं। अतिथि आगमन संभव है। कार्यों में आलस्य से बचें और दूसरों के मामलों में न पड़ें। एक साथ कई कार्य हाथ में आने से तनाव रहेगा।

मीन राशिअकस्मात लाभ के योग हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। पढ़ाई में गुरुजनों का साथ मिलेगा। विरोधियों की बातों में न आएं। माता-पिता का आशीर्वाद रुके कार्य पूरे कराएगा।