October 18, 2025

Today’s horoscope-12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा होगा

Screenshot_2025-07-24-06-34-53-56_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

सर्च न्यूज़ सच के साथ राशिफल –

मेष ♈आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

वृष ♉आय में वृद्धि के योग हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। वाणी पर संयम आवश्यक है।

मिथुन ♊नए संबंध और पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

कर्क ♋निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह ♌संतान की उपलब्धि से गर्व होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या ♍आज व्यय पर नियंत्रण रखें। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। यात्रा लाभकारी हो सकती है।

तुला ♎भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर आएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक ♏जीवनसाथी से विवाद संभव है। संयम और धैर्य से काम लें। संपत्ति से जुड़ा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।

धनु ♐विवाह और धार्मिक आयोजनों की चर्चा होगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। छात्रों के लिए दिन लाभकारी है।

मकर ♑शत्रुओं पर विजय मिलेगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में पहचान बनेगी। नौकरीपेशा को प्रमोशन या प्रोत्साहन मिल सकता है।

कुंभ ♒विद्यार्थियों और नौकरीपेशा के लिए दिन शुभ है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नौकरी का तनाव कम होगा।

मीन ♓नया घर या संपत्ति खरीदने का योग है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।