Today’s Horoscope-12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा होगा 8.08.25

मेष (Aries): आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा और पुरस्कार मिलने की संभावना है। बॉस की जिम्मेदारी में ढील न दें। पुराना रोग परेशान कर सकता है, लेकिन साख और सम्मान में वृद्धि होगी।
वृषभ (Taurus): मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचें। व्यापार में उछाल और प्रेम संबंधों में मजबूती रहेगी। आसपास के लोगों से सतर्क रहें।
मिथुन (Gemini): अध्यात्म से जुड़कर नाम कमाने का मौका। जल्दबाजी में काम करने से बचें। किसी जोखिम से दूर रहें। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा और धन-धान्य में वृद्धि होगी।
कर्क (Cancer): पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। कटु वचन से बचें और लेन-देन सावधानी से करें। मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा जरूरी। संतान की पढ़ाई को लेकर बड़ा निर्णय संभव।
सिंह (Leo): मेहनत से कार्य पूरे होंगे। प्रलोभन से बचें और सहयोगियों का भरोसा जीतेंगे। राजनीति में तर्क-वितर्क से बचें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
कन्या (Virgo): कला और कौशल में सुधार। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन से बॉस प्रसन्न होंगे। पुरस्कार मिलने की संभावना। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है। पारिवारिक मनमुटाव दूर होगा।
तुला (Libra): वाणी और व्यवहार में संयम रखें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। माता की सेहत में गिरावट से व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव।
वृश्चिक (Scorpio): सूझबूझ से काम करें। नए लोगों से परिचय बढ़ेगा, लेकिन अंधविश्वास न करें। बिजनेस पार्टनरशिप फायदेमंद। संतान की शिक्षा में ध्यान देंगे।
धनु (Sagittarius): मान-सम्मान में वृद्धि। घर में अतिथि आगमन से खुशहाली। धार्मिक यात्रा का अवसर। जीवनसाथी पर ध्यान दें। वादे पूरे करने की कोशिश करें।
मकर (Capricorn): रचनात्मक कार्यों में सफलता। साहस और पराक्रम में वृद्धि। दांपत्य जीवन में खुशहाली। लंबे समय से रुका काम पूरा होगा।
कुंभ (Aquarius): जिम्मेदारी से काम करें। दिखावे में खर्च से बचें। दान-पुण्य में रुचि रहेगी। माताजी के काम में लापरवाही न बरतें। अफवाहों पर विश्वास न करें।
मीन (Pisces): आय में वृद्धि और बिजनेस में सफलता। कुछ डील फाइनल होंगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। बड़ी उपलब्धि संभव।