March 29, 2026

त्रिपुरा रवाना हुई बंदा सिंह अखाड़ा की 12 सदस्यीय टीम

IMG-20260116-WA0013

अगरतला के गांधीघाट गुरुद्वारा साहिब में कल व परसों होगा गतका प्रदर्शन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा त्रिपुरा की धरती पर पहली बार अपने हैरतअंगेज गतका प्रदर्शन से दर्शकों को आश्चर्यचकित करेगा. गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशपर्व को समर्पित समागम में इस गतका टीम को आमंत्रित किया गया है. 12 सदस्यीय टीम त्रिपुरा के लिए रवाना हो गयी. गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो के महासचिव और बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा के प्रमुख सरदार जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि त्रिपुरा की राजधानी अगरतला स्थित गांधीघाट गुरुद्वारा साहिब में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य गतका प्रदर्शन प्रस्तुत करेंगे.
जस्सू ने बताया की शनिवार और रविवार को गतका प्रदर्शन रखा गया है जिसमें 12 सदस्यीय गतका टीम में शामिल जसवंत सिंह जस्सू, हरप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, तरणप्रीत कौर, सिमरप्रीत कौर, मनप्रीत सिंह (बारीडीह), मनिंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह (न्यू बारीडीह), जगदीप सिंह और गुरविंदर सिंह अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. ज्ञातव्य है कि यह जमशेदपुर का पहला ऐसा गतका ग्रुप है जो अबतक बंगाल, ओडिशा, बिहार, पंजाब और जयपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों में लगातार अपने दमदार प्रदर्शन से न केवल सिख परंपरा का प्रचार करता रहा है बल्कि जमशेदपुर का नाम भी गौरवान्वित करता रहा है.

You may have missed