February 11, 2026

तुलसी के गुण और लाभ के बारे में अवगत हुए विद्यार्थी

IMG-20251224-WA0007

● सी पी समिति मध्य विद्यालय में श्री योग वेदांत सेवा समिति ने मनाया तुलसी पूजन दिवस

जमशेदपुर : केबुल बस्ती स्थित सी पी समिति मध्य विद्यालय में श्री योग वेदांत सेवा समिति ने विद्यालय के बच्चों के बीच तुलसी पूजन दिवस मनाया. ज्ञात हो की 2014 में केंद्र सरकार के द्वारा 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस की घोषणा की गई है. योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा पूर्व से ही स्कूलों के बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से 25 दिसंबर के पूर्व ही तुलसी पूजन दिवस के महत्व और तुलसी के पौधे के गुणों से अवगत कराया जा रहा है. कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहां कि तुलसी पौधे बहुत गुणी होते है जिसके घर पे तुलसी पूजन होती है वो घर सुख, शांति और धन धान्य से परिपूर्ण होता है. इसका प्रयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है. मौके पर विद्यार्थियों को तुलसी पूजन की विधि से अवगत कराया गया. कार्यक्रम में महासचिव परमानंद कौशल, प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह और सुकृत दास मानिकपुरी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन योग वेदांत सेवा समिति की अर्चना बहन ने किया. योग वेदांत समिति के रामजन्म प्रसाद और सविता बहन उपस्थित थी. कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं में हीरादास मानिकपुरी, कौशिक दत्ता, त्रिलोचन कौर, रेखा कुमारी, अनुसुइया कुमारी, सीमा, संगीता मेरी सुरेन, सुमन सिंह, तारकेश्वरी देवी, ऋचा मिश्रा, अन्नपूर्णा प्रधान, अर्चना सिंह, अनुष्का सिंह आदि उपस्थित थे.