त्यागराजा पंचरत्न कीर्तनलु का भक्तिमय आयोजन
● बिस्टुपुर राम मंदिर में जुटे तेलुगु समाज के लोग
जमशेदपुर : झारखंड तेलुगु ब्राह्मण संघम के सौजन्य से बिस्टुपुर स्थित आंध्रभक्त श्री राम मंदिरम में त्यागराजा पंचरत्न कीर्तनलु का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन सम्पन्न हुआ. इस आध्यात्मिक एवं संगीतमय कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए. कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ टी. मंगतयारु, आर. शैलजा, जयश्री, कुमारी गायत्री एवं डॉ. श्रुति ने त्यागराजा द्वारा रचित पंचरत्न कीर्तनाओं का अत्यंत भावपूर्ण एवं शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्ति, राग और आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा. इन कीर्तनाओं के माध्यम से भगवान श्रीराम की भक्ति, कर्नाटक शास्त्रीय संगीत और संत त्यागराजा की महान परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया. श्रोताओं ने भावविभोर होकर संगीतज्ञों के सुरों और तालों का आनंद लिया.
कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति एवं झारखंड तेलुगु ब्राह्मण संघम की ओर से सभी कलाकारों का सम्मान किया गया तथा आयोजन में सहयोग देनेवाले सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया. इस आयोजन ने शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को और अधिक सशक्त किया. इस अवसर पर वाई दुर्गा प्रसाद शर्मा, जम्मी भास्कर, जी गोपाल कृष्णा, वाई के शर्मा, एन राजेश कुमार, विजय लक्ष्मी, कविता, वाई रमा, के मणि, के श्रीनिवास राव, जे एस वी लक्ष्मी, एम वी लक्ष्मी बाई, जी मोहिनी, गँगा मोहन, वाई श्रीनिवास, महेश राव, रवि शेखर, नरसिंह राव, डी रामु, पी कुमार सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित थे.

