February 11, 2026

उद्योग विशेषज्ञों ने प्रस्तुत किये कई शोधपत्र

IMG-20251206-WA0007


बीआईटी मेसरा में सम्मेलन

रांची : बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा के उत्पादन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आर एंड डी भवन में उद्योग के लिए सामग्री, विनिर्माण और प्रबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. यह सम्मेलन एएनआरएफ और मेटाटेक द्वारा प्रायोजित था. इसमें देश-विदेश के प्रमुख शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया तथा अगली पीढ़ी की विनिर्माण एवं सामग्री प्रौद्योगिकियों पर चर्चा की.
उद्घाटन के बाद जयंत दामोदर पाटिल (अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय अभियांत्रिकी अकादमी) ने भारत को उद्योग के लिए और अधिक तैयार करने हेतु उद्योग एवं शिक्षा जगत के बीच मज़बूत सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया. इस अवसर पर प्रो. इंद्रनील मन्ना (कुलपति), प्रो. एल एन पटनायक (अभिसंयोजक) तथा डा. ठाकुर अभिनव ए. और डा. गायत्री पॉल (संगठन सचिव) उपस्थित थे. तकनीकी सत्रों में कई महत्वपूर्ण मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत किए गए इनमें प्रो. पार्थ साहा (आईआईटी खडग़पुर), प्रो. जॉन पॉल्जऱ (ऑकलैंड विश्वविद्यालय) तथा डा. अरिवाझगन ए. (कोवेंट्री विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम) के व्याख्यान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे. समानांतर शोध-पत्र सत्रों में इसरो, आईआईटी, एनआईटी, बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा तथा अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के शोधकर्ताओं ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए.