March 26, 2026

उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

IMG-20260325-WA0003

जमशेदपुर : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा प्रवेश-नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने वेयरहाउस परिसर में तैनात सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने को कहा. इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.

hemkund-public-school

You may have missed