March 29, 2026

उपायुक्त ने सुनी आम लोगों की समस्याएं

IMG-20251212-WA0004

● जन शिकायत निवारण दिवस

hemkund-public-school

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना. इस दौरान नागरिकों द्वारा बागबेड़ा जलापूर्ति योजना की स्थिति, स्वरोजगार हेतु सहयोग, राशन कार्ड में अपडेट, घर खाली कराने, निजी विद्यालय में नामांकन, ट्राई साइकिल की मांग, कृषि ऋण एवं दाना गोदाम हेतु, स्कूल फीस में बढ़ोत्तरी की शिकायत, नाली निर्माण, पशुपालन विभाग की योजना का लाभ लेने संबंधी आवेदन, लंबित वेतन भुगतान, एनओसी, एक्स सर्विसमैन को भूमि आवंटन, पेयजल, भूमि अधिग्रहण संबंधी जानकारी, दिव्यांग पेंशन, सड़क मरम्मतीकरण, अवैध रूप से गोदाम संचालन की शिकायत समेत जनहित से जुड़ी समस्याओं से संबंधित अन्य आवेदन एवं मांग पत्र प्राप्त हुए.
उपायुक्त ने इन बातों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करें ताकि नागरिकों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े.

You may have missed