March 29, 2026

उत्पाद पैकेजिंग व ऑनलाइन बिक्री की दी जानकारी

IMG-20251219-WA0004

पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए जागरूकता कार्यशाला

hemkund-public-school

जमशेदपुर : भारत सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची द्वारा जिले में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन बुनकर प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र में दीप प्रज्वलन कर किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रवि प्रसाद (महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, पूर्वी सिंहभूम), बी एन हेम्ब्रम (सहायक निदेशक, आरडीएसडीई, रांची), अनुराग कुमार (शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया) सहित अन्य गणमान्य अतिथि मंच पर उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत सुरेन्द्र शर्मा (सहायक निदेशक, आईईडीएस) ने किया.
कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में अनूप त्यागी (शाखा प्रबंधक, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक) ने वित्तीय/डिजिटल साक्षरता, क्यूआर कोड की उपयोगिता के बारे में समझाया. सचिन स्नेह (फैकल्टी, ई-डिजीटली इंडिया, पूर्वी सिंहभूम) ने बिक्री रणनीतियां, उत्पाद पैकेजिंग, लेबलिंग, डिज़ाइन, ऑनलाइन बिक्री का महत्व, ई-कॉमर्स ऑन-बोर्डिंग आदि के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में 110 से अधिक पीएम विश्वकर्मा कारीगर शामिल हुए. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा 45 से अधिक लाभार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्ड कर यूपीआई क्यूआर कोड जारी किया गया. धन्यवाद ज्ञापन उद्धव पाठक (यंग प्रोफेशनल, एमएसएमई डीएफओ, रांची) ने किया.

You may have missed