February 11, 2026

वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय एग्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक कल

IMG-20251218-WA0002

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की नेशनल एग्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक कल, 19 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्याजी में होगी. इस बैठक में नेशनल एक्सक्यूटिव के सभी सदस्य शामिल होंगे. उक्त बैठक में पिछले 1 साल में जो राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर कार्य किए गए है, उन सभी कार्यों की समीक्षा की जाएगी एवं अगले वर्ष के लिए किए जानेवाले कार्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी. साथ ही संगठन के विस्तार एवं अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी. उक्त बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड प्रदेश से प्रदेश महामंत्री बिकास गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, बृजनंदन गुप्ता, जिला महामंत्री अभिषेक बजाज, जय प्रकाश शर्मा, कामेश्वर प्रसाद एवं अन्य सम्मिलित होने अयोध्याजी के लिए प्रस्थान किए है. बैठक के बाद सभी लोग श्री राम जी के भव्य मन्दिर का भी दर्शन करेंगे. कार्यक्रम के पश्चात 21 दिसंबर को वापस लौटेंगे.