March 29, 2026

वेदांता समूह के मालिक के पुत्र के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

IMG-20260111-WA0010

केबल मज़दूर संघ ने दिवंगत मज़दूर बिनोद सिंह को भी दी श्रद्धांजलि

hemkund-public-school

जमशेदपुर : केबल मज़दूर संघ की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. वक्ताओं ने कहा कि अनिल अग्रवाल ने अपने एक पोस्ट में कहा था कि “वेदांता में काम करनेवाले सभी लोग मेरे बच्चे हैं. इसी भावना के तहत केबल के मज़दूर अनिल अग्रवाल को अपना अभिभावक (गार्जियन) और अग्निवेश अग्रवाल को अपना भाई मानते हैं. इसलिए भाई के निधन का दुख पूरे मज़दूर समाज ने साझा किया.
श्रद्धांजलि सभा में हाल ही में सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए केबल मज़दूर बिनोद सिंह को भी श्रद्धांजलि दी गई. दोनों दिवंगत आत्माओं की स्मृति में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखा. इस अवसर पर सागर तिवारी, प्रदीप झा, बिनोद कुमार, राकेश सिंह, रवींदर मिश्रा, आई.डी. शर्मा, रमन, संजीत, राजेश शर्मा, देवेंद्र, हरजीत सिंह, तजिंदर कौर, राजा, चंद्रशेखर दुबे, विनोद करुआ, विप्लव दत्त, देवाशीष नाग, आजेश्वर सिंह, तारकेश्वर और अखिलेश सहित कई केबल मज़दूर व संघ से जुड़े लोग उपस्थित रहे. संघ ने अंत में शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा मज़दूर समाज उनके साथ खड़ा है.

You may have missed