February 11, 2026

‘वी बी जी राम जी’ को लेकर भाजपा सक्रिय, 7 सदस्यीय प्रदेश समिति गठित

IMG-20260106-WA0007

पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार बने सदस्य

जमशेदपुर : ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ को लेकर झारखंड भाजपा ने प्रदेशस्तरीय 7 सदस्यीय समिति का गठन किया है. समिति के संयोजक राकेश प्रसाद बनाए गए हैं, जबकि जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को भी समिति में सदस्य बनाया गया है. भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि वी बी_जी. राम जी. बिल से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के विरुद्ध पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं जन-जागरूकता अभियान चलाएगी. इस अभियान की रणनीति को लेकर भाजपा की वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें आगे की कार्ययोजना तय की गई. ग्रामीण रोजगार, आजीविका और केंद्र सरकार की गारंटी योजनाओं की वास्तविकता जनता तक पहुंचाने में सात सदस्यीय समिति की भूमिका अहम मानी जा रही है.
आज भाजपा की केंद्रीय टोली ने सभी प्रदेश के नामित लोगों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की. बैठक को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने सभी का मार्गदर्शन किया और आगामी दिनों की कार्ययोजना की जानकारी साझा की.
उक्त कमिटी में संयोजक-राकेश प्रसाद, (प्रदेश उपाध्यक्ष) होंगे, जबकि सदस्य के रूप में पवन साहू (प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा), नारायण दास (पूर्व विधायक, देवघर), दिनेश कुमार (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), सुबोध सिंह गुड्डू (पूर्व प्रदेश मंत्री), सीमा सिंह (प्रदेश महामंत्री, महिला मोर्चा) एवं विभूति भूषण सिंह (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) को शामिल किया गया है.