June 26, 2026

करीम सिटी की सारा फाइनेंस एसोसिएट के रूप में चयनित

IMG-20260106-WA0008

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्रबंधन ने जानकारी दी कि कॉलेज के बी. कॉम (2021-2024) की उत्तीर्ण छात्रा सारा मन्ना का चयन रूनाया रिफाइनिंग एलएलपी में फाइनेंस एसोसिएट के पद पर 5,37,000 रु. के वार्षिक वेतन के साथ हुआ है. यह चयन दिसंबर 2025 में आयोजित ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान हुआ. इस उपलब्धि पर सारा मन्ना को बधाई देते हुए करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद रियाज़ ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि ऐसी उपलब्धियां शैक्षणिक उत्कृष्टता और करियर-उन्मुख शिक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. प्लेसमेंट टीम ने भी सारा मन्ना को बधाई दी और उनके उज्ज्वल और सफल पेशेवर करियर की कामना की.