विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हुए विद्यार्थी, जीता पुरस्कार
खालसा मध्य-उच्च विद्यालय, बर्मामाइंस का वार्षिक खेलकूद समारोह
जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित खालसा मध्य/उच्च विद्यालय के वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियों में खेल भावना अनुशासन और टीमवर्क की अद्भुत झलक देखने को मिली. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ .) एस एस रजी (कुलपति, अरका जैन विश्वविद्यालय) तथा विशिष्ट अतिथि सरदार केवल सिंह (एशियन गेम्स में भारत के प्रतिनिधि) सीमा केवल (राष्ट्रीय चैंपियन) तथा शांडिल्य वीरेश शामिल हुए. उद्घाटन भाषण विद्यालय सचिव सुखपाल सिंह और विद्यालय इंस्पेक्टर सरदार दलविंदर सिंह और रविंद्रर सिंह ने दिया. गुरुद्वारा के वाइस प्रेसिडेंट सरदार हरभजन सिंह तथा जनरल सेक्रेटरी सरदार जोगा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ मार्च पास्ट तथा सलामी प्रस्तुत कर किया गया. अतिथियों ने गुब्बारा छोडक़र खेल भावना का संदेश दिया. खेल प्रभारी सरदार सुखदेव सिंह ने मशाल प्रज्वलित किया. प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया. दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, शॉट पुट सहित अन्य खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई. अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने, अनुशासन बनाए रखने तथा लक्ष्य की प्रति निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया. बाद में विजेताओं को मेडल तथा प्रमाणपत्र प्रदान पर सम्मानित किया गया. इसमें फतेह सिंह को प्रथम, जोरावर सिंह को द्वितीय तथा जुझार सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के सहायक सचिव सरदार सतबीर सिंह ‘सोमू’ ने किया.

