विधायक के प्रयास से डोर टू डोर कचरा उठाव शुरू
जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के खड़ंगाझार, राधिकानगर, ज्योतिनगर एवं बारीनगर क्षेत्र में कचरा उठाव एक बड़ी समस्या थी. शहरी क्षेत्र और जनसंख्या बहुत ज्यादा होने के कारण कचरे का निष्पादन नहीं हो पा रहा था जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ था. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए जेएनएसी से वार्ता कर कचड़ा गाड़ी के माध्यम से डोर-टू-डोर कचड़ा उठाव की शुरुआत की गयी. इसी क्रम में आज कचड़ा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर विधायक ने रवाना किया, जिसपर स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार प्रकट किया. विधायक ने कहा कि इस पहल से कचरा सीधे घरों से उठाया जाएगा (डोर-टू-डोर), पहले की तरह सड़क पर नहीं फेंकना पड़ेगा. आम जनता को सुविधा होगी. वहा उपस्थित लोगों ने कहा की विधायक जी का यह काफी सराहनीय प्रयास है.
