विधायक नवीन की पुत्री को आशीर्वाद देने पहुंचे हेमंत व कल्पना
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज हटिया विधायक नवीन जायसवाल के दीपाटोली, कटहल मोड़, रांची स्थित आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री वहां विधायक श्री जायसवाल की पुत्री माही जायसवाल के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपति वर-वधु को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी. मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी नवविवाहित जोड़े को मंगलकामनाएं दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधायक नवीन जायसवाल एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर प्रसन्नता व्यक्त की.
