February 11, 2026

विधायक संजीव ने माफ कराया 1.22 लाख का बिल

IMG-20251203-WA0000


टीएमएच से मुक्त कराया शव

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर निवासी भीम सेन भक्त गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अस्पताल का कुल बिल 2,29,661 रुपए बना, जिसमें से परिवार सिर्फ 1,07,500 रुपए ही जमा कर पाया. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे 1,22,161 रुपए का बकाया भुगतान करने में असमर्थ थे. बकाया राशि न जमा होने से अस्पताल प्रबंधन शव सौंपने में असमर्थ था, जिससे परिवार गहरे संकट में पड़ गया.
इसकी सूचना मिलते ही पोटका विधायक संजीव सरदार ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया. उन्होंने मामले में तुरंत टीएमएच प्रबंधन से बात की और मानवीय आधार पर बकाया बिल माफ करने का आग्रह किया. विधायक की पहल और संवेदनशीलता के कारण अस्पताल प्रशासन ने 1,22,161 रुपए का पूरा बकाया माफ कर दिया. बकाया बिल माफ होने के बाद अस्पताल द्वारा परिजनों को शव सौंप दिया गया. दु:ख की इस घड़ी में मिली इस राहत ने परिवार को सहारा दिया. परिजनों ने विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार व्यक्त किया.