March 28, 2026

‘विद्यारंभ संस्कार’ व सरस्वती पूजा 23 को साईं मंदिर में

IMG-20260107-WA0008

जमशेदपुर : साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री साईंनाथ देवस्थानम, घोड़ाबांधा, टेल्को में आगामी 23 जनवरी को प्रात: 11 बजे से शिक्षा, ज्ञान और संस्कार की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की कृपा प्राप्त करने हेतु विद्यारंभ संस्कार एवं सरस्वती पूजा का मंगलमय आयोजन भक्तिभाव के साथ संपन्न होगा. इस अवसर पर नन्हे-नन्हे बच्चों के जीवन के प्रथम शैक्षणिक चरण का शुभारंभ विद्यारंभ संस्कार के माध्यम से किया जाएगा, जहां वे पहली बार अक्षर लेखन कर ज्ञान के पथ पर अपना कदम बढ़ाएंगे. वैदिक मंत्रोच्चारण की पावन ध्वनि के बीच मां सरस्वती का विधिवत पूजन-अर्चन एवं हवन संपन्न होगा. संस्थान नगर के समस्त अभिभावकों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार आकर इस अवसर के साक्षी बनने तथा मां सरस्वती से अपने बच्चों के उज्ज्वल, संस्कारित एवं सफल भविष्य हेतु आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है.

hemkund-public-school

You may have missed