March 28, 2026

विद्यार्थियों को मिला कंपनियों का व्यवहारिक ज्ञान

IMG-20251119-WA0013

ऑटो प्रोफाइल पहुंचे केसीसी के विद्यार्थी, किया ‘इंडस्ट्रियल विजिट’

hemkund-public-school

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ने छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय इंडस्ट्रियल विजिट ‘व्हील्स इन मोशन लर्निंग बियोंड द क्लासरूम’ इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन किया. छात्रों ने गम्हरिया स्थित ऑटो प्रोफाइल्स लि. का भ्रमण किया. कुल 50 छात्रों ने 2 दिनों में उत्पादन प्रक्रिया, सप्लाई चेन, ऑपरेशंस मैनेजमेंट, प्रोडक्शन सिस्टम का व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया. इस दौरान कंपनी के प्लांट हेड एस.एस सिंघा, सेफ्टी हेड सुब्रतो बोस, अभय कुमार डिविजनल मैनेजर मौजूद रहे. उन्होंने छात्रों को सप्लाई चेन मैनेजमेंट, डिस्ट्रीब्यूशन और मैनेजमेंट की बारीकियों के बारे में बताया. इस दौरान कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक बी.एन त्रिपाठी और विभागाध्यक्ष डॉ आफताब आलम ने छात्रों का मार्गदर्शन किया.

You may have missed