March 29, 2026

विद्यार्थियों को युद्धवीरों ने बताई युद्ध की कहानी

IMG-20251216-WA0016

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद

hemkund-public-school

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा ‘विजय दिवस’ के अवसर पर शहर के विभिन्न विद्यालयों में ‘युद्ध की कहानी, युद्धवीरों की जुबानी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को 16 दिसंबर, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय और बांग्लादेश के निर्माण की गौरवगाथा से अवगत कराया गया. इस क्रम में जमशेदपुर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में परिषद की ओर से नमिता अग्रवाल, हवलदार नरसिंह सिंह (युद्धवीर), क्रीड़ा भारती के राजीव कुमार एवं वरुण कुमार ने सहभागिता की. पूर्व सैनिक हवलदार नरसिंह सिंह ने अपने युद्ध अनुभव साझा करते हुए भारतीय सेना के शौर्य, साहस, अनुशासन और बलिदान की प्रेरक घटनाएं विद्यार्थियों को सुनाईं.
वक्ताओं ने कहा कि 1971 के युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की रणनीति, एकजुटता और अदम्य साहस के कारण पाकिस्तान की सेना को आत्मसमर्पण करना पड़ा, जिससे भारत ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने पर विशेष बल दिया गया. विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रश्न पूछे और युद्ध से जुड़ी जानकारी प्राप्त की. विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का आभार जताया. कार्यक्रम का समापन शहीदों को नमन के साथ हुआ.

You may have missed