March 28, 2026

विद्युत-सरयू ने किया 6.14 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

IMG-20251229-WA0014

मानगो में मूलभूत सुविधा मुहैया कराने में करने पड़े हैं कई आंदोलन : राय

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को नगर विकास विभाग के मद से 6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत की 54 योजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास मानगो नगर निगम कार्यालय परिसर में किया. मौके पर मानगो नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए 15वें वित्त आयोग के मद से 3 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि से खरीदी गई 25 ऑटो टिपर गाडिय़ों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इस अवसर पर सरयू ने कहा कि मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति से मानगो नगर निगम बनाने के लिए उन्होंने पहल की, जिसमें कार्यकर्ताओं और मानगो की जनता का साथ मिला. अब इसमें इलेक्टेड बॉडी होगी तो अधिक फंड आएगा और मानगो का विकास और तेजी से होगा. श्री राय ने कहा कि आज एनएच 33 में फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है. इसे लेकर भी सभी कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से काफी आंदोलन हुए थे. श्री राय ने कहा कि कुछ बस्तियों के घरों मेें अब भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है, लेकिन बालीगुमा का पानी टंकी शुरू होते ही आगामी मई-जून माह से पहले यहां के हर घर में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी.