May 12, 2026

गुरु की गोद में बैठकर सिख संगत करेगी नये वर्ष में प्रवेश

IMG-20251229-WA0013

दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार कल से, तैयारी में जुटे खालसा सेवा दल व साकची गुरुद्वारा कमिटी के सदस्य

जमशेदपुर : सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव को समर्पित साल के अंतिम दो दिन 30 व 31 दिसंबर को साकची गुरुद्वारा मैदान में दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार का आयोजन साकची गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी व खालसा सेवा दल की ओर से कल, मंगलवार से शुरु होगा. इसके पूर्व सोमवार से दो दिवसीय अखंड पाठ का शुभारंभ हो चुका है. इसके लिये आयोजन स्थल सजकर तैयार है. यहां की संगत गुरु की गोद में बैठकर नये वर्ष में प्रवेश करेगी.
उक्त कीर्तन दरबार में प्रख्यात रागी जत्थों द्वारा सबद-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा. समागम में प्रमुख रागी जत्थों की भागीदारी इसे और भी विशेष बनाएगी. इनमें भाई सरूप सिंह हजूरी रागी (श्री दरबार साहिब, अमृतसर), बीबी जसप्रीत कौर (पटियाला वाले), ज्ञानी जजबीर सिंह (मुख्य ग्रंथी, तरनतारन) और भाई नारायण सिंह हजूरी रागी (साकची गुरुद्वारा साहिब) अपने सबद कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे. आयोजन के दोनों दिन सुबह-शाम गुरु का अटूट लंगर बरतेगा. खालसा सेवा दल के सक्रिय पदाधिकारी सन्नी सिंह बरियार और अमरपाल सिंह ने बताया कि यह आयोजन न केवल स्थानीय सिख समुदाय को एकजुट करेगा, बल्कि कोल्हान क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत यहां पहुंचेंगे. आयोजन से जुड़े सतवीर सिंह सोमू ने बताया कि आयोजन के यूट्यूब पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा, ताकि दुनिया भर के सिख भाई-बहन घर बैठे ही इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बन सकें.
उक्त धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिये खालसा दल के सन्नी सिंह, हरप्रीत सिंह (अमन), अमरपाल सिंह, सतबीर सिंह सोमू, रमणदीप सिंह, दविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, नवदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, मनमीत सिंह, गुरुबख्श सिंह, प्रीतपाल सिंह, बलदीप सिंह, श्याम सिंह, हरजिंदर सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अर्जुन सिंह वालिया आदि सक्रिय हैं.

You may have missed