March 29, 2026

विशेष बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

IMG-20251209-WA0013

गोलमुरी उत्कल समाज में ‘एस्पायर मदर्स विंग्स’ का आयोजन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : ‘एस्पायर मदर्स विंग्स’ के तत्वावधान में गोलमुरी उत्कल समाज में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में सीआरसी रांची से अशोक प्रधान, सदर अस्पताल से डॉ. कमलेश कुमार और डॉ. राजीव लोचन, ‘सबल’ संस्था के तेनिक जी, ‘नई दिशा’ के संदीप सहित डॉ. रेणुका चौधरी, आरती पांडे आदि शामिल हुए. सभी अतिथियों ने विशेष प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया और एस्पायर मदर्स विंग्स की इस पहल की सराहना की.
कार्यक्रम में विशेष बच्चों ने डांस, सिंगिंग, योगा, फैशन शो, मिमिक्री और कविता पाठ ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों को एक मंच प्रदान करना और समाज में उनकी क्षमताओं को पहचान देना था, जिसे उपस्थित जनों ने खूब सराहा. विशेष माताओं के रूप में अमृता कुलताज, डॉ. निबेदिता, पुष्पलता, अदिति यादव, सोनाली सरकार, प्रीति सिन्हा और ममता पाढ़ी सह अन्य माताएं उपस्थित थीं.

You may have missed