March 7, 2026

विज्ञापनों में महिलाओं के सामाजिक योगदान को भी दिखाएं

IMG-20260307-WA0016

महिला दिवस पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का ‘महिला सामथ्र्य सम्मान’

जमशेदपुर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘विज्ञापन में महिलाओं को सम्मानजनक और बौद्धिक रूप से दिखाया जाये’ विषय पर महिला सामथ्र्य सम्मान कार्यक्रम का आयोजन बिष्टुपुर तुलसी भवन में किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सकारात्मक छवि को प्रोत्साहित करना तथा विज्ञापनों में महिलाओं को केवल सजावटी वस्तु के रूप में नहीं बल्कि उनकी बौद्धिक क्षमता और व्यक्तित्व के साथ प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर चर्चा करना था. कार्यक्रम का संचालन डॉली परिहार ने किया. अतिथियों का स्वागत प्रीति सिंह ने किया.
प्रांत उपाध्यक्ष एंजिल उपाध्याय ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि विज्ञापनों में महिलाओं को केवल आकर्षण का केंद्र बनाकर प्रस्तुत करने की प्रवृत्ति समाज के लिए उचित नहीं है, बल्कि महिलाओं की बौद्धिक क्षमता, नेतृत्व और सामाजिक योगदान को प्रमुखता से दिखाया जाना चाहिए.
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. हेमलता ने बताया कि किसी भी पीडि़त महिला को न्याय दिलाने के लिए उनके माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है, ताकि महिलाएं निर्भय होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आ सकें. इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करनेवाली रेणु शर्मा, गीता दीक्षित एवं सुष्मिता सरकार को ‘महिला सामथ्र्य सम्मान’ प्रदान किया गया. सम्मानित महिलाओं ने अपने विचार रखते हुए समाज सेवा के अपने अनुभव साझा किए तथा महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता पर बल दिया. कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष पप्पू, डा. डी पी शुक्ला, डा. कल्याणी कबीर, रूबी लाल सहित अन्य शामिल हुए.