विजयलक्ष्मी ने अपने जन्मदिन पर लगाए 80 पौधे
जमशेदपुर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पर्यावरण आयाम के तहत आज छोटाबांकी गांव में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया. इसके तहत कुल 80 पौधे लगाए गए. इन पौधों में अमरूद, आम, इमली, लीची, पीपल, बरगद, पाकड़ का रोपण और वितरण किया गया.
कार्यक्रम के समन्वयक पर्यावरण आयाम प्रमुख कुमार अमलेंदु और सह प्रमुख वंदना कुमारी थीं. यह कार्यक्रम ग्राहक पंचायत की वरिष्ठ सदस्य विजयलक्ष्मी बेदुला और उनके पति वेंकट राव वेदुला के सौजन्य से विजय लक्ष्मी बेदुला के 80वां जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया था.
इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष डॉ कल्याणी कबीर, प्रांत उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय, प्रांत संगठन मंत्री वी प्रभु, पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष पप्पू सिंह, प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल,
पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख आरती शर्मा, सुकुमार और सुदीप उपस्थित रहे. पौधरोपण कार्यक्रम में छोटाबांकी के मुखिया जगदीश सिंह सरदार और उनकी पत्नी सुकुरमनी का सराहनीय योगदान रहा. संगठन की ओर से ग्रामीण बच्चों के बीच बिस्कुट और चॉकलेट का वितरण किया गया और ग्रामीणों को भी पौधा भेंट किया गया.

