March 29, 2026

विकास की रोशनी गांव की गलियों तक पहुंच रही है

IMG-20251204-WA0007


मंगल ने ग्राम गुरमा में पथ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना अंतर्गत स्वीकृत जुगसलाई विधानसभा के बड़ाबांकी पंचायत के ग्राम गुरमा टोला जोरडीह फुटबॉल मैदान से जोरडीह ग्राम सीमा तक पथ निर्माण (1.5 कि.मी) कार्य का शिलान्यास जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया. ग्रामीणों ने कहा कि सडक़ निर्माण होने के बाद आवागमन में राहत मिलेगी. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि सडक़ किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है. विधायक बनने के बाद मैंने ठाना था कि विकास की रोशनी गांव की गलियों तक पहुंचेगी और आज उसी संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

hemkund-public-school

You may have missed