March 29, 2026

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर देव : सरयू

IMG-20260110-WA0006

जदयू ने डॉक्टर तमाल देव को दी श्रद्धांजलि

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल से जुड़े वरीय फिजिशियन डॉ. तमाल देव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उनके निर्देश पर शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़े लोग मर्सी अस्पताल पहुंचे और स्वर्गीय देव के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
सरयू ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉक्टर देव का निधन चिकित्सा जगत की अपूरणीय क्षति है. वे काफी विनम्र स्वभाव के थे और उन्हें एक समर्पित चिकित्सक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा. मर्सी अस्पताल में श्रद्धांजलि देने वालों में हरेराम सिंह, अशोक कुमार, मंजू सिंह, काकुली मुखर्जी, विजय राव, अभय सिंह, गौतम धर, रंजिता राय आदि मौजूद रहे.

You may have missed