March 17, 2026

विवाह के बंधन में बंधे पांच जोड़े, मिला आशीर्वाद

IMG-20260316-WA0004

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की पहल

जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की ओर से साकची मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया. शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यकम स्व. मुन्ना बाबू गुप्ता ट्रस्ट के सौजन्य से रामगोपाल चौधरी, हरेराम सिंह, बृजभूषण सिंह, शंकर सिंघल एवं डा. डी पी शुक्ला के सहयोग से संपन्न हुआ. इसके अंतर्गत 5 जोड़ो का विवाह कराया गया जिसमें प्रीति एवं अजय कुमार, प्रिया कुमारी एवं राजा कुमार, अर्जुन सांडिल एवं खुशबू कांउटिया, ममता हेंब्रम एवं दुर्गा गोप तथा लक्ष्मी बेंच एवं रोहित कुमार की जोड़ी शामिल है.
कार्यक्रम संयोजिका मनीषा संघी, स्वाति चौधरी एवं प्रियंका चौधरी ने बताया कि जोड़ों को संस्था द्वारा रोज काम आनेवाले लगभग सभी सामान उपलब्ध करवाया गया. कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान शाखा अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने किया. उन्होंने स्व. मुन्ना बाबु गुप्ता ट्रस्ट के एवं उसके सभी ट्रस्टी का आभार प्रकट किया. कार्यक्रम में काफी संख्या में युवा मंच एवं समाज के सम्मानित बंधु उपस्थित रहे.