March 28, 2026

वरिष्ठ नागरिकों के वनभोज में स्वस्थ शरीर पर चर्चा

IMG-20260107-WA0007

दलमा व्यू प्वाइंट में जुटे कई सदस्य

hemkund-public-school

जमशेदपुर : वरिष्ठ नागरिक सह मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप कदमा सोनारी लिंक रोड द्वारा आज दलमा व्यू पॉइंट (एक्सएलआरआई के समीप) पिकनिक स्पॉट में वार्षिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के आरंभ में एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की. वरिष्ठ नागरिक सदस्यों ने समाज के सभी वर्गों को योग और योग साधना के उपयोग को स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी साधन बताया ताकि जीवन के हर पल को खुशहाल बनाया जा सके. तत्पस्चात सदस्यों ने सुरुचि भोज का आनंद उठाया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कुमार राय, श्रीकांत देव, संजय कु सिन्हा, एस एन मित्रा, जी सहगल, एस एल दास, धीरेन गोराई, एसके शर्मा, एस एस दास, एचडी ठाकुर, भरत भूमिज, शंभू सरदार, लोखि महतो, गणेश चौधरी, अजय श्रीवास्तव, बल्लु राम, एच सी महतो, गोपाल सिंह, दिनेश कुमार, ओम प्रकाश, नरेंद्र सिंह, भागी सिंह, शंकर लाल, आरके सिंह एवं अन्य सदस्य शामिल हुए.

You may have missed