March 29, 2026

वर्ल्ड पिकलबॉल लीग का राजस्थान में विस्तार

IMG-20251210-WA0007

● अरबपति निवेशक और उद्यमी सिद्धार्थ शंकर बने डब्ल्यूपीबीएल की 7वीं फ्रेंचाइज़ी ‘जयपुर जिन्स’ के मालिक

hemkund-public-school

मुंबई : यूनाइटेड किंगडम स्थित टेल्स ट्रेडिंग के चेयरमैन और कॉमर्ज लिमिटेड के ग्लोबल सीओओ-अरबपति निवेशक और उद्यमी सिद्धार्थ शंकर ने आज वर्ल्ड पिकलबॉल लीग में निवेश की घोषणा करते हुए नई फ्रेंचाइज़ी जयपुर जिन्स का अधिग्रहण किया. इस अहम विस्तार के साथ, डब्ल्यूपीबीएल अपने बहुप्रतीक्षित सीज़न 2 से पहले सात टीमों का बड़ा लीग बन गया है.
जयपुर जिन्स के लीग से जुड़ने के साथ डब्ल्यूपीबीएल सीज़न 2 में अब 90 की जगह 120 मैच खेले जाएंगे. आगामी संस्करण में 16 दिनों तक लगातार स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट का रोमांच रहेगा, जहां टीमें 24 जनवरी 2026 से मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में प्रतिष्ठित डब्ल्यूपीबीएल खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. सीज़न 1 की सफलता के बाद, डब्ल्यूपीबीएल ने अपने ‘डब्ल्यूपीबीएल ऑन टूर प्रोग्राम’ के जरिए सालभर देशभर में कम्युनिटी बेस्ड गतिविधियों से गति बनाए रखी. इस मल्टी-सिटी पहल ने खेल को लीग विंडो से बाहर भी आगे बढ़ाया, अधिक खिलाड़ियों तक पहुँच बनाई और ग्रासरूट लेवल पर जुड़ाव मजबूत किया. जयपुर जिन्स के जुड़ने से राजस्थान में भी डब्ल्यूपीबीएल की सक्रिय उपस्थिति बनेगी, जिससे एक नया रीजनल फैनबेस तैयार होगा और भारत के उभरते पिकलबॉल इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी.
डब्ल्यूपीबीएल के संस्थापक और सीईओ गौरव नाटेकर ने कहा, “हम सिद्धार्थ और जयपुर जिन्स का डब्ल्यूपीबीएल परिवार में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं. अपने स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट के अनोखे मिश्रण के कारण डब्ल्यूपीबीएल तेजी से एक प्रभावी लीग बन रहा है। राजस्थान में विस्तार हमारी राष्ट्रीय और स्केलेबल लीग बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रासंगिक हो. सीज़न 2 और भी बड़ा और प्रतिस्पर्धी होगा, जिसमें अधिक खिलाड़ियों को एक्सपोज़र मिलेगा.

You may have missed