March 29, 2026

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया

IMG-20251006-WA0081(1)

सर्च न्यूज , सच के साथ : स्पोर्ट्स डेस्क :

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 88 रन से मात दी।
भारत द्वारा दिए गए 248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

hemkund-public-school

पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।
भारत के लिए दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए।

इससे पहले भारतीय पारी में ऋचा घोष ने 35 रन की अहम पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 247 रन बनाए।

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है और फैंस को एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

You may have missed