रायरंगपुर महिला कॉलेज में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया
रायरंगपुर। रायरंगपुर विमेंस कॉलेज में आज विश्व हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के चेयरमैन रविशंकर सत्पथी के मार्गदर्शन तथा कन्वीनर एवं कोऑर्डिनेटर विजय कुमार राम की देखरेख में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विजय कुमार राम द्वारा प्रस्तुत परिचयात्मक एवं स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर चेयरमैन रविशंकर सत्पथी ने हिंदी में प्रभावशाली संबोधन दिया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर सेवती बेहरा ने की। उन्होंने हिंदी को एक प्रभावशाली वैश्विक भाषा बताते हुए इसके राष्ट्रीय भाषा के रूप में महत्व पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही पायल बेहरा, श्रेया बेहरा, गिरिबाला बेहरा, सुप्रिया दलाई, विद्युस्मिता नंदा और इप्सिता बेहरा सहित अनेक छात्राएं विशेष रूप से मौजूद रहीं।

