March 28, 2026

XLRI Convocation News Jamshedpur : एक्सएलआरआइ के 70वें दीक्षांत समारोह में ICICI बैंक के सीईओ संदीप बख्शी को ‘जहांगीर घांदी मेडल’, 530 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री

XLRI Convocation News Jamshedpur

XLRI Convocation News Jamshedpur

Jamshedpur : प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थान एक्सएलआरआइ (XLRI) – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने शनिवार को अपना 70वां वार्षिक दीक्षांत समारोह भव्यता के साथ मनाया। संस्थान के परिसर स्थित टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के कुल 530 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस वर्ष समारोह का विशेष आकर्षण संस्थान के पूर्व छात्र और आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के सीईओ संदीप बख्शी रहे, जिन्हें औद्योगिक एवं सामाजिक शांति के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए संस्थान के सर्वोच्च सम्मान ‘सर जहांगीर घांदी मेडल’ से नवाजा गया।

भारत का मजबूत नियामक ढांचा दुनिया के लिए मिसाल: संदीप बख्शी

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए संदीप बख्शी ने भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत का नियामक ढांचा (आरबीआई, सेबी, आईआरडीए) आज दुनिया की सबसे स्थिर वित्तीय प्रणालियों में से एक है।

hemkund-public-school

  • भारत की उपलब्धि : उन्होंने रेखांकित किया कि आजादी के समय कई राष्ट्र भारत के साथ स्वतंत्र हुए, लेकिन भारत ने जो वित्तीय स्थिरता और विकास हासिल किया, वह अद्वितीय है।
  • आईसीआईसीआई की यात्रा : श्री बख्शी ने बताया कि आईसीआईसीआई की नींव 1955 में आर्थिक विकास और सामाजिक नागरिकता के स्तंभों पर रखी गई थी। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी पेशेवर यात्रा में उत्कृष्टता, विनम्रता और सेवा भाव को अपनाएं।

वैश्विक चुनौतियों के बीच मूल्यों पर आधारित नेतृत्व की जरूरत: टी.वी. नरेंद्रन

टाटा स्टील के सीईओ सह एक्सएलआरआइ बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन टी.वी. नरेंद्रन ने पास आउट हो रहे विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया पूरी तरह आपस में जुड़ी हुई है। कोविड-19, रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य-पूर्व के संघर्षों का उदाहरण देते हुए उन्होंने समझाया कि कैसे एक देश की घटना वैश्विक सप्लाई चैन और उद्योगों को प्रभावित करती है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे तनाव और असफलताओं से घबराएं नहीं, बल्कि धैर्य के साथ परिस्थितियों को संभालें।

राष्ट्र-निर्माण की प्रतिबद्धता का क्षण : डॉ. सेबेस्टियन जॉर्ज

संस्थान के डायरेक्टर डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज, एसजे ने समारोह को चिंतन का क्षण बताया। उन्होंने 2026 बैच की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि एक्सएलआरआइ हमेशा मूल्यों पर आधारित नेतृत्व और राष्ट्र-निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन और निरंतर सीखने की ललक बनाए रखने का आह्वान किया।

अकादमिक उत्कृष्टता के लिए इन मेधावियों को मिला सम्मान

समारोह के दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया:

  • पारिनीत रेड्डी मेडल (बेस्ट ऑलराउंड स्टूडेंट) : अभिनव सिंह रॉय
  • गीता सक्सेना मेडल (बेस्ट ऑलराउंड वुमन स्टूडेंट) : अनुष्का चतुर्वेदी
  • के.वी.के. राजू मेडल (आउटस्टैंडिंग एफपीएम स्टूडेंट) : सुधांशु भट्ट
  • एचआरएम टॉपर : खुशी कौर मेहता
  • बीएम टॉपर : निश्चल गोयल
  • सामाजिक पहल सम्मान : नेहल जैन और सम्यक जैन।

Also Read : Jamshedpur XLRI RBIC Open : एक्सएलआरआई में नाबार्ड चेयरमैन ने किया आरबीआईसी का शुभारंभ

You may have missed