श्याम महोत्सव पर सोनारी राम मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा
लक्ष्मी नारायण मंदिर में 7 फरवरी को सजेगा बाबा श्याम का दरबार
जमशेदपुर : सोनारी स्थित लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी मंदिर में आगामी 7 फरवरी को भव्य 23वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव मनाने हेतु तैयारियां जोर-शोर से शुरु कर दी गयी है. इसका आयोजन श्री श्याम सेवा संघ, सोनारी द्वारा किया जा रहा है. इस संबंध में संस्था के अशोक दीवान ने बताया कि श्याम बाबा का भव्य दरबार सजेेगा. साथ ही छप्पन भोग, अखंड ज्योत एवं विद्युत सज्जा आकर्षण का केन्द्र होगा. उन्होंने बताया कि इस वर्ष भजनों की अमृत वर्षा हेतु भजन गायक आदर्श दधीच एवं मंच संचालन हेतु घाटशिला से सौरभ अग्रवाल को आमंत्रित किया गया है.
बताया कि दोपहर में विशाल शोभायात्रा निकलेगी, जो अपराह्न 12.30 बजे से सोनारी राम मंदिर से प्रारम्भ होकर सोनारी के मुख्य मार्गो से गुजरती हुई आयोजन स्थल लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी मंदिर जायेगी. श्याम भक्तों के स्वागत हेतु कार्यक्रम स्थल के पास तोरणद्धार भी बनाया जायेगा. इसे सफल बनाने हेतु महिला सत्संग भवन, सोनारी में हुई बैठक में संस्था के सभी सदस्यों ने श्याम प्रेमियों से सपरिवार महोत्सव में आने का आमंत्रित किया है. जय श्री श्याम के जय घोष के साथ बैठक का समापन हुआ. बैठक में अशोक दीवान, श्याम अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, मनीष गर्ग, चेतन अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, रुपेश जैन, राजेश टोडी, कमल अग्रवाल, बजरंग वर्मा, राहुल अग्रवाल, विजय गुप्ता, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद थे.
