यूजीसी के विरोध में सड़कों पर उतरे करणी सेना के सदस्य
● राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर : यूजीसी को लेकर करनी सेना ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. क्षत्रिय करणी सेना ने इन नियमों को संविधान विरोधी बताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है. संगठन के प्रदेश सचिव कमलेश सिंह के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि जनवरी 2026 में लागू किए गए ये नियम संविधान में प्रदत्त समानता के मूल अधिकारों का उल्लंघन करते हैं. संगठन का आरोप है कि यह नियम समान अवसर के सिद्धांत को कमजोर करता है और सामान्य वर्ग के छात्रों के अधिकारों की पूरी तरह अनदेखी करता है.
संगठन ने मांग की है कि सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापक विचार-विमर्श के बाद एक संतुलित और संविधान-सम्मत नीति बनाई जाए. मौके पर कमलेश सिंह, संजय सिंह, हरि सिंह राजपूत, मोहित सिंह, रंजन सिंह, बलराम सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, लवकेश सिंह, राधेशयाम सिंह, संजय सिंह, उदय सिंह, मनोज सिंह, अशोक सिंह, शंभु सिंह, कृष्णा सिंह, पवन सिंह, भानु सिंह, आशुतोष सिंह, अंकित सिंह, आशीष सिंह, विकास सिंह, श्रवण सिंह, अभिषेक सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

