March 29, 2026

20 विद्यार्थियों को मिला स्पेशल कमेंडेशन ग्रेजुएशन अवार्ड

IMG-20260204-WA0004

● जुस्को स्कूल साउथ पार्क का समारोह

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जुस्को स्कूल साउथ पार्क की ओर से ग्रेजुएशन समारोह के आयोजन किया गया, जिसमे 12वीं वर्ग के विद्यार्थी शामिल हुए. स्कूल की प्रिंसिपल मिली सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पिछले पंद्रह सालों की सुखद यादों को साझा की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेम फाउंडेशन के एडमिनिस्ट्रेटर ए एफ मैडन और विशिष्ट अतिथि जेम फाउंडेशन के सीनियर मैनेजर जीजू थॉमस शामिल हुए.
मौके पर श्री मैडन ने कहा कि छात्रों को कॉम्पिटिटिव सोच के साथ तैयार रहना चाहिए और लंबे समय तक टिके रहने के लिए खुद को अपग्रेड करना चाहिए. श्री थॉमस ने ग्रेजुएट्स को बधाई दी और उनसे बड़े सपने देखने और आसमान को छूने का लक्ष्य रखने को कहा. समारोह में 20 छात्रों को एकेडमिक्स और को-करिकुलर एक्टिविटीज में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल कमेंडेशन ग्रेजुएशन अवार्ड प्रदान किया गया. आयोजन को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल गुरमीत कौर के साथ रंजीता सिंह, नेहा परवीन, सुप्रिया पॉल, ज्योति महतो, बंदना सिंह, विकास दास, शिवम दास, स्मिता मुखर्जी, सरोजिनी बनरा, आकांक्षा और अमनप्रीत कौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

You may have missed