October 18, 2025

मुख्यमंत्री मईया योजना के तहत रांची जिले में कुल 3,85,751 लाभुक , बैंक में लाभुकों के राशि का भुगतान , लाखों महिलाओं में खुशी की लहर

IMG-20250802-WA0002

सर्च न्यूज , सच के साथ : रांची :: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले के कुल 3,85,751 लाभुकों को सम्मान राशि (2500 प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है। इस संबंध में कुल- 115 करोड़ 7 लाख 12 हजार 500 सौ रूपये की राशि अंतरण की गई है। साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को मई महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है।

यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या (जून 2025 माह के लिए)

1 अनगड़ा- 16,437
2 अरगोड़ा (नगर निगम)- 11,878

3 बड़गाईं (नगर निगम)- 8,901
4 बेड़ो- 20,564
5 बुंडू- 8,469
6 बुंडू नगर पंचायत- 3,416
7 बुढ़मू- 17,599
8 चान्हो- 19,676
9 हेहल (नगर निगम)- 15,117
10 ईटकी- 10,446
11 कांके- 31,460
12 कांके (नगर निगम)- 1,289
13 खलारी- 9,653
14 लापुंग- 11,201
15 मांडर- 23,249
16 नगड़ी- 17,632
17 नगड़ी (नगर निगम)- 7,428
18 नामकुम- 17,646
19 नामकुम (नगर निगम)- 8,342
20 ओरमांझी- 18,121
21 राहे- 9,513
22 रातू- 18,424
23 सिल्ली- 21,164
24 सोनाहातू- 12,793
25 तमाड़- 18,452
26 सदर (नगर निगम)- 26,881

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत मई महीने का विवरणी निम्न है

1 अनगड़ा – 2817
2 अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 2307
3 बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 1767
4 बेड़ो – 4300
5 बुण्डू – 1732
6 बुण्डू नगर पंचायत – 693
7 बुढ़मू – 3188
8 चान्हो – 3656
9 हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 3296
10 ईटकी – 2057
11 कांके – 4945
12 कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 348
13 खलारी – 2103
14 लापुंग – 2629
15 माण्डर – 4276
16 नगड़ी – 3633
17 नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 1363
18 नामकुम – 3532
19 नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 2385
20 ओरमांझी – 3149
21 राहे – 1722
22 रातू – 3734
23 सिल्ली – 4381
24 सोनाहातू – 2077
25 तमाड़ – 3778
26 सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 4666

जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके।

वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है। सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिल पायेगा।