सर्च न्यूज , सच के साथ : रांची :: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले के कुल 3,85,751 लाभुकों को सम्मान राशि (2500 प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है। इस संबंध में कुल- 115 करोड़ 7 लाख 12 हजार 500 सौ रूपये की राशि अंतरण की गई है। साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को मई महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है।
यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।
प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या (जून 2025 माह के लिए)
जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके।
वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है। सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिल पायेगा।