आनंद भोज का 532 वा आयोजन आज , सैकड़ों जरूरतमंदों को मिलेगा स्वादिष्ट भोजन
सर्च न्यूज : सच के साथ : आनंद भोज का 532 वा आयोजन आज टाटा नगर रेलवे स्टेशन के समीप में हर सप्ताह के तरह आयोजित है । सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष श्री पारस नाथ मिश्रा ने बताया कि हर मंगलवार सैकड़ों जरूरतमंदों को स्वादिष्ट भोजन वितरित किया जाता है । आनंद भोज का आयोजन 8 वर्षों से अनवरत जारी है । श्री मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि बेसहारा , बेघर और जरूरतमंद भाइयों को सम्मान से भोजन उपलब्ध कराया जा सके । आनंद भोज के माध्यम से अब तक 5 लाख जरूरतमंदों को भोजन कराया जा चुका है । टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर हर मंगलवार को संध्या 7 बजे आनंद भोज का आयोजन किया जाता है। टाटानगर के अलावा नेपाल , पटना , रांची , मुम्बई में निरंतर आयोजन किया जाता है ।
