भावनाओं की ज़मीन पर लौटे अंतरिक्ष यात्री: शुभांशु शुक्ला ने परिवार से मिलन के पल साझा किए
अंतरिक्ष में 18 दिनों के ऐतिहासिक मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला जब बुधवार को पृथ्वी पर लौटे, तो सबसे पहले उनकी निगाहें अपनी पत्नी कामना शुक्ला और छह वर्षीय बेटे कियाश शुक्ला को ढूंढ रही थीं। जैसे ही वह परिवार से मिले, आंखें भर आईं और भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा।
