शराब घोटाले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य गिरफ्तार, ईडी की कार्रवाई से गरमाया छत्तीसगढ़ का सियासी माहौल
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार सुबह हुई छापेमारी के बाद ईडी ने चैतन्य को रायपुर जिला कोर्ट में पेश किया।
